Thursday, February 26, 2026

24 अप्रैल को टीकाकरण के 57 सेंशन आयोजित होंगे -सीएमओ

सहारनपुर

24 अप्रैल को टीकाकरण के 57 सेंशन आयोजित होंगे -सीएमओ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 बी.एस. सोढी ने कहा कि जनपद में 24 अप्रैल को सम्पूर्ण लाॅकडाउन होने के उपरांत वैक्सीनेंशन का कार्य पूर्व की भांति चलाया जायेंगा। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को 57 सेंशन आयोजित कर 8640 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कर्मियों को तथा टीकाकरण कराने वालों को निर्धारित केन्द्र पर जाने के लिए कोई बाधा नहीं होगी।
डाॅ0 बी.एस. सोढी ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर टीकाकरण का कार्य 24 अप्रैल को जनपद के ग्रामीण सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर यथावत चलेंगा। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष अथवा अधिक आयु के व्यक्ति को टीकाकरण कराने में टीकाकरण केन्द्र पर आने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सकांे और कर्मियों को निर्देश दिए है कि निर्धारित समय पर अपने-अपने केन्द्रों पर पहुंच कर टीकाकरण की कार्यवाही को पूरा कराएं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir