Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु राजातालाब पुलिस ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु राजातालाब पुलिस ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

रोहनिया- आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु शुक्रवार को राजातालाब थाना प्रभारी रामाशीष राम तथा चौकी इंचार्ज कस्बा राजातालाब नंदलाल कुशवाहा के नेतृत्व में राजातालाब पुलिस टीम ने तिरंगा पदयात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा राजातालाब थाना परिसर से शुरू होकर भारत माता की जय तथा वंदे मातरम का नारा लगाते हुए कचनार से रानी बाजार होते हुए सभी लोगों को अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने का अपील करते हुए तिरंगा पदयात्रा पुनः राजातालाब थाना पर जाकर समाप्त हुआ।

वाराणसी से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir