Sunday, April 19, 2026

हर घर तिंरगा फहराने के लिए स्कुल के बच्चो ने रैली निकाल कर किया प्रेरित।

हर घर तिंरगा फहराने के लिए स्कुल के बच्चो ने रैली निकाल कर किया प्रेरित।

करमा,सोनभद्र(सेराज अहमद )

सदर विकास खण्ड अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत पांपी के कसया में हंस वाहिनी इण्टर कॉलेज के प्रबंधक ,प्रधाचार्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र छात्राओं को तिरंगा झंडा जागरूकता रैली निकाल कर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम अलग अलग तरिको से मनाया जा रहा है। आज शनिवार को प्रबंधक राजेश मिश्र, प्रधाचार्य उमाकांत मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों एवम छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर जन जागरुकता कार्यक्रम प्रारंभ किया।प्रबन्धक श्री मिश्र ने सभी शिक्षकों, छात्र छात्राओं को तिरंगा हर घर तिंरगा फहराने हेतु अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक एवम छात्र छात्राएं अपने आस पास के कम से कम पांच लोगों को अपने साथ तिरंगा फहराने हेतु अपील करें। प्रधाचार्य श्री मिश्र ने अपील करते हुए कहा कि 13से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घरों, विद्यालयों में तिंरगा झंडा फहराए, एवम देश भक्ति,राष्ट्रगीत,नारा, भारत माता की जय, झण्डा गीत के साथ जय घोष करें। लोगों को जागरूक करने के लिए 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाल कर संदेश दिया कि15अगस्त तक तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव मे भाग लेने की अपील किया।गाँव गाँव में लोग जागरूक हो इस उद्देश्य से रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।रैली में प्रबंधक राजेश मिश्र, प्रधाचार्य उमाकांत मिश्र, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, अरुण पति तिवारी,डॉ0 मनोज कुमार, चंद्रकांत, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेश यादव, शैलमती सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं व विद्यालय के छात्र छात्राए शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir