डीडीयू जंक्शन पर किया गया मॉकड्रिल।

चन्दौली ब्यूरो/डीडीयू नगर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अशीष मिश्रा वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त डीडीयू के दिशा निर्देश पर आरपीएफ डीडीयू निरीक्षक संजीव कुमार तथा जीआरपी निरीक्षक मनोज कुमार यादव के संयुक्त नेतृत्व में डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी तथा स्वान दस्ता डीडीयू के अधिकारीगण साथ बल सदस्यों द्वारा डीडीयू जंक्शन पर गस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में सर्कुलेटिंग परिसर में लावारिश पिट्ठू बैग पाए जाने पर आरपीएफ व जीआरपी द्वारा मॉक ड्रिल की करवाई किया गया। साथ ही सभी यात्री बंधुओं को जागरूक किया गया तथा कोई भी लावारिश बैग या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल आरपीएफ और जीआरपी को सुचित करें।
अभियान के दौरान सभी जगह सामान्य पाया गया।कोई असामान्य गतिविधि नहीं दिखाई दी।





