- उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से नवाजे गए थानाध्यक्ष करमा राजेश सिंह

करमा/सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानाध्यक्षों में एक राजेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष करमा को 8 करोड़ रुपए की जब्ती करण किए जाने से संबंधित कार्यों से प्रभावित होकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष करमा राजेश कुमार सिंह द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आशा करता हूं कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार के उच्च कोटि के नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों, दायित्वो को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते रहेंगे। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
Up18news se Chandra Mohan Shukla & Ajay Kumar ki report




