Thursday, February 26, 2026

चितईपुर स्थित सुदामा फाउण्डेशन में आयोजित कार्यक्रम मे श्री राजीव गौतम जी को संस्थाका राष्ट्रीय सचिव एवं डा० पंचदेव जी को उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव व श्री संतोष पटेल को जिला सचिव वाराणसी मनोनित किया गया।

केन्द्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान

पीड़ित असहाय लोगों की मदद ही मूल मकसद गोपाल राय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय कांतिकारी केंद्रीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि संस्थान सम्पूर्ण भारत के सभी प्रदेशों में स्टेट एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का गठन कर समाज के कमजोर, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों जो समस्याओं से सम्बन्धित विभागों एवं अदालतों तक नहीं पहुंच पाते हैं और अपना हक हुकूक हासिन न होने से भाग्य को दोषी मानकर समस्या से पीड़ित रहते हैं उनको न्याय दिलाने के लिये यह संस्थान निस्वार्थ भाव से कार्य करेगी। इन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिये संस्थान उचित लोगो का चयन करेगी जो स्वेच्छा से समाज में आमूल चूल परिवर्तन के प्रणेता के रूप में कार्य करने को तैयार है। विधिक कार्यवाही हो या मानवाधिकार मूल्य हो, सामाजिक समरसता के लिये संस्थान की तरफ से निःशुल्क एडवोकेट नियुक्त किए जाएंगे जिनका खर्च संस्थान एवं पदाधिकारी उठायेंगे। संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है कि भारत को समृद्ध व मजबूत बनाने की अवधारणा, भ्रष्टाचार मुक्त उन्नत समाज की परिकल्पना, समाज मे आर्थिक रूप से कमजोर दलित पिछड़े अल्पसंख्यक महिला एवं पुरुष जो पीड़ित है उनके अधिकारों को दिलाना।

समाज को नई दिशा देने के लिये युवाओं को उचित मार्गदर्शन तथा रोजगार उन्मुख कार्यशाला का आयोजन कर प्रेरित करना रोजगार परक ट्रेनिंग देकर स्टार्टअप जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य संस्था करेगी। वर्तमान समय में आम आदमी को शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य की मूलभूम आवश्यकता है। उसकी उपयोगिता उपलब्ध कराने हेतु सुनिश्चित करना, समान नागरिक संहिता लागू करवाने का प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सबका साथ, सबका विकास की सोच रखने वाले प्रधानमंत्री की नीतियों को जन तक पहुंचाने के लिये संस्थान वचनबद्ध है। भारत में आजादी के बाद भी किसान वर्ग सबसे ज्यादा उपेक्षित रहा है उसके कल्याण के लिये केंद्रीय सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं को सुनिश्चित करने के अलावा केवल कृषि पर निर्भर रहने वाले किसानों के बच्चो को मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य के लिये आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का मजबूत प्रयास किया जायेगा । हर खांटी किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा मेडिकल, इंजीनियरिंग इत्यादि कालेजों में पढ़ाई मुफ्त कराने की कोशिश संस्थान करेगी।

चितईपुर स्थित सुदामा फाउण्डेशन में आयोजित कार्यक्रम मे श्री राजीव गौतम जी को संस्थाका राष्ट्रीय सचिव एवं डा० पंचदेव जी को उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव व श्री संतोष पटेल को जिला सचिव वाराणसी मनोनित किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन श्री गोपाल राय जी, श्री कृष्णा पाण्डेय, सुदामा फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव कुमार गौतम, देव एजुकेशन फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष, संतोष पटेल, मनोज राव, दीन दयाल सिंह, दीपक यादव, विरेन्द्र कुमार, आकाश प्रजापति, नवनीत श्रीवास्तव, पप्पू राय आदि लोग उपस्थित थे।

वाराणसी से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir