Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में आयोजित की गयी नक्सल समन्वय गोष्ठी।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में आयोजित की गयी नक्सल समन्वय गोष्ठी।

आज पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन विजय शंकर मिश्र की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में जनपद के सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारीगण के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग करने तथा काम्बिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को समस्य़ाओं को सुनने व उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे मुख्य धारा में रहकर किसी के बहकावे मे न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरुक करने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी । इस दौरान उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज रमेश कुमार, उपसेनानायक पीएसी कण्टीजेन्ट चुर्क प्रमोद यादव, सहायक सेनानायक केशव सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अजय कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रघु राज, जनपद मीरजापुर व चन्दौली से आये हुए अधिकारीगण सहित जनपद के समस्त नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir