Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

दो बाइक सवारों को अज्ञात फोर व्हीलर ने पीछे से मारा धक्का एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

दो बाइक सवारों को अज्ञात फोर व्हीलर ने पीछे से मारा धक्का एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)

पुलिस चौकी सुकृत क्षेत्र के सपा नेता देवचरण यादव 70 वर्ष का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया था। इसकी जानकारी होते ही हरैंया, मधुपुर निवासी श्यामसुंदर चौहान 65 वर्ष व बलराम सिंह पटेल 65 वर्ष निवासी मधुपुर थाना- रावर्ट्सगंज, सुकृत दोनों लोग शुक्रवार की दोपहर के आसपास एक ही बाइक पर सवार होकर सपा के वृद्ध नेता का हाल जानने हेतु जिला अस्पताल हेतु रवाना हो गए। परंतु मधुपुर से सोनभद्र जाते समय कुछ ही दूरी पर वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित बभनौली के आसपास वाराणसी से सोनभद्र की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात फोर व्हीलर ने धक्का मारते हुए सोनभद्र की तरफ भाग निकला।
जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर परिजन परिजन तत्काल पहुंच गए। जहां अचेता अवस्था में पड़े श्यामसुंदर सिंह चौहान को बिना देर किए ट्रामा सेंटर को लेकर रवाना हो गए। परंतु दुर्भाग्यवश ट्रामा सेंटर पहुंचने से पूर्व ही स्थिति और खराब होने लगी। फिर भी परिजन श्यामसुंदर को ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने श्री चौहान को मृत घोषित कर दिया है। इस घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ट्रामा सेंटर में मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों द्वारा वहीं पर पोस्टमार्टम भी कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद श्याम सुंदर को निवास स्थान मधुपुर लाया गया। इसके बाद नारायणपुर ले जाकर अतिम संस्कार किया गया। वहीं दूसरी तरफ घटना में ही गंभीर रूप से घायल बलिराम सिंह पटेल को रावर्ट्सगंज के कीर्ति पाली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां बलराम सिंह की स्थिति सामान्य है।

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir