Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल वियार स्मृति सेवा समिति के पदाधिकारियों का हुआ चयन,

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल वियार स्मृति सेवा समिति के पदाधिकारियों का हुआ चयन

घोरावल सोनभद्र- ( राम अनुज धर द्विवेदी )

जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल वियार स्मृति सेवा समिति के गठन के लिए दिन पूर्व में ही निर्धारित किया गया था।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक मोहन लाल वियार व विशिष्ट अतिथि अनिता देवी रही। तथा सभाध्यक्ष श्याम लाल वियार रहे।सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल वियार जी के स्मारक पर पुष्प अर्पित किया गया।

तत्पश्चात अतिथि सम्मान हुआ । इसके बाद समिति के गठन का कार्य शुरू किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में श्याम लाल वियार का चयन किया गया। उसके बाद उपाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार व राजकुमारी देवी,व बिरबली कोल, हुए। कोषाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह पटेल, महासचिव नंदू देवी, नागेन्द्र कुमा र विजय कुमार, सचिव लक्ष्मन चौधरी, फुलचंद व सुभाष बने। वहीं सदस्य विजय कुमार,मोहित लाल वियार,शंकर ,रामविलास को बनाया गया। मुख्य अतिथि मोहन लाल वियार ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी व उज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही समिति को आगे बढ़ाने के लिए कामना की,। वहीं विशिष्ट अतिथि अनीता देवी ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश भक्ति करना है तो सबसे पहले सभी जाति वर्ग के लोगों का सम्मान करना होगा सभी लोगों को मिलजुलकर समाज में दबे,कुचले, निचले स्तर के लोगों की मदद करना होगा। तभी समिति का उद्देश्य पुरा होगा। इस संस्था की 2007 में नींव रखी गई थी और 2010 में पुर्ण रुप से सक्रिय हुई लगातार हर वर्ष में कुछ न कुछ कार्य क्रम करतीं रहतीं हैं। ‌।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir