क्राइम ब्रांच व थाना करमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अन्तरप्रांतीय तस्करों से 12 लाख रूपये का शराब व 01अदद कन्टेनर टाटा योद्धा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)
अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था द्वारा प्रदेश भर में अवैध शराब/ मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अपराध शाखा को दिये गये निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी घोरावल संजीव कटियार के निर्देशन में स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम तथा थाना करमा पुलिस की सयुंक्त टीम गठित की गयी थी।
इस टीम को शनिवार को सूचना मिली कि तस्करों द्वारा कन्टेनर पीकअप से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप बिहार ले जाने वाले है । इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मड़िहान से रॉबर्ट्सगंज जाने वाली सड़क पर करमा बाजार से एक अदद कन्टेनर पीकअप टाटा योद्धा में भारी मात्रा में अवैध शराब 124 पेटी (6200 शीशी 180 एमएल) सेल इन हरियाणा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अवैध शराब को हरियाणा के सोनीपथ से बिहार ले जाया जा रहा था । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुलिस करमा द्वारा मु0अ0सं0 121/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि, 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी अभियुक्तों का विवरण
01. विकास कुमार पुत्र हवा सिंह नि0 असावरपुर, थाना राई, जनपद सोनीपत, हरियाणा
02. मनीष पाटीदार पुत्र तके पाटीदार, नि0 भाटीया कॉलोनी, भक्सी रोड़, थाना पवासा, जनपद उज्जैन, म0प्र0 ।
03.कूटरचित बिल्टी
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम का विवरण
*01.* निरीक्षक अमित सिंह, प्रभारी सर्विलांस,
02.निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी एसओजी
03.उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष करमा,
04.0उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र वह अन्य सहयोगी पुलिस कर्मी भी शामिल रहे।
इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
Up18 news report by Anand Prakash Tiwari. ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️






