Friday, August 21, 2026
No menu items!

म्योरपुर सदर सहित दर्जन भर गावो में चला सफाई अभियान

म्योरपुर सदर सहित दर्जन भर गावो में चला सफाई अभियान ,

गावो को किया गया सेनेटाइज ,मास्क लगाने के लिए किया जागरूक

सोनभद्र,

म्योरपुर ब्लॉक के स्थानीय कस्बा और अन्य दर्जनों ग्राम पंचायतों में रविवार को विकास विभाग के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों द्वारा सघन रूप में सफाई अभियान चलाने के साथ गावो को सेनेटाइज किया गया।यह अभियान आगे भी जारी रहेंगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह ने बताया कि म्योरपुर सहित भलुही, बभनडीहा,जामपानी सुपाचुआ, कोहरौलिया, जमशीला, कुलडोमरी,काचन किरबिल सहित दर्जन भर गांवों में सफाई कर्मियों द्वारा सफाई अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाने के साथ सभी घरों में सेनेटाइज किया जा रहा है।उन्होने बताया कि कॅरोना की दूसरी लहर को देखते हुए यह कार्यक्रम अभियान के रूप में चलाया जा रहा है।साथ ही ग्रामीणों को दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी की जानकारी दे उंन्हे जागरूक किया जा रहा है।कहा कि जिनके घरो को सेनेटाइज किया जा रहा है उंन्हे जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही खान पान,काढा पीने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir