Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय से रवाना हुई सीमा सुरक्षा बल की बाइक रैली


  • 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय से रवाना हुई सीमा सुरक्षा बल की बाइक रैली
    आज दिनांक 12 सितंबर 2022 को सीमा सुरक्षा बल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूती प्रदान करने हेतु साथ ही जनमानस को प्रेरित करने तथा यह संदेश संप्रेषित करने के लिए कि सीमा सुरक्षा बल के कार्मिक राष्ट्रीय एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए अनवरत कार्य कर रहे हैं।
    सीमाओं को महफूज रखने के लिए विपरीत एवं प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। सीमा पार से नशीली वस्तुओं की तस्करी को रोकने में पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इन्हीं संदेशों को देश के कोने कोने में फैलाने के लिए सुदूर पूर्वोत्तर के शिलांग से देश की राजधानी दिल्ली तक एक मोटर बाइक रैली का आयोजन किया गया है। इस बाइक रैली में सीमा भवानी की 15 महिला बाइक राइडर्स एवं 15 पुरुष बाइक राइडर्स शामिल हैं। इस रैली का उद्देश्य युवा लड़के- लड़कियों को सीमा सुरक्षा बल ज्वाइन करने के लिए प्रेरित करना भी है।
    आज इस बाइक रैली को श्री ए सतीश गणेश आईपीएस, पुलिस आयुक्त, वाराणसी द्वारा फ्लैग ऑफ करके आगे के लिए रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में 95 वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट श्री अनिल कुमार वृक्ष , सीमा सुरक्षा बल के उप कमांडेंट श्री एच के पाठक अन्य अधिकारीगण , अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir