Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर कॉर्डिनेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के विजेता बेटियों का किया गया सम्मान

 

उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर कॉर्डिनेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के विजेता बेटियों का किया गया सम्मान

उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर कोर्डनेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 की रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम सिविल लाइन गोरखपुर में 10 से 11 सितंबर 2022 को आयोजित हुई थी जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण बी एच यू वाराणसी की लड़कियों का फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा,इनका मनोबल ऊंचा बनाए रखने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा विजेता लड़कियों को सम्मानित किया गया जिसमें प्रियंका सरोज ने 400 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीती, चंचल यादव ने 3 किलो मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीती, अनुष्का उपाध्याय ने 100 मीटर बाधा दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल जीती ऐश्वर्या उपाध्याय ने 100 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता, रीना कनौजिया ने ट्रिपल जंप व लॉग जंप में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल जीती, इसी क्रम में कुछ लड़के ने भी मेडल जीता जिसमें अभिषेक यादव ने लॉन्ग जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जिता व ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जिता ।
यह सभी लड़कियां भारतीय खेल प्राधिकरण बी. एच.यू. कैम्पस वाराणसी में कोच श्री संजीव श्रीवास्तव के देखरेख में ट्रेनिंग कर रही हैं श्री संजीव श्रीवास्तव अपने पूरे लगन से बच्चों को ट्रेनिंग देने में लगे हुए हैं।। भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियो ने इन सभी लड़कियों को बधाई दिया साथ साथ इनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ साथ
इन सभी लड़कियों को सम्मानित करते हुए बॉक्सिंग कोच नरेंद्र बिष्ट ओलंपियन, एथलेटिक्स कोच संजीव श्रीवास्तव, प्रमिला यादव वार्डेन साईं तथा विभा सिह समाज सेवी व प्रवीण सिंह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।।।।।

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir