Friday, August 21, 2026

बाइक चोरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बाइक चोरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
करमा ,सोनभद्र (सेराज अहमद )

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के निर्देशन में थाना करमा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना घोरावल क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सिरसाई से चोरी की गयी मोटरसाइकिल को बरामद कर अभियुक्त संतोष कुमार सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी ग्राम सहदेइया बैडाड़ थाना करमा को मय चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त संतोष कुमार सिंह को न्यायालय रवाना किया गया। उक्त जानकारी कर्मा थानाध्यक्ष ने दी है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir