Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

गोमती नदी की रेलिंग तोड़ते हुए ट्रेलर खाई में गिरी 1 की मौत 1 घायल जिला अस्पताल रेफर

ब्यूरो- नीरज कुमार खुटहन जौनपुर
खुटहन जौनपुर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गोमती नदी की रेलिंग तोड़ते हुए ट्रेलर 25 से 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी जिसमें सवार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक दवाओं एवं मेडिकल उपकरणों से भरा हुआ था।
जानकारी के अनुसार बदलापुर की तरफ से शाहगंज की तरफ तेज रफ्तार से जा रही ट्रेलर गोमती नदी के पास पहुँचते ही अनियंत्रित हो गई जिसके बाद 20 मीटर तक रेलिंग तोड़ते हुए 20 से 25 फिट गहरी खाई में जा गिरी। गिरने से पहले पुल के पास ठेले पर मक्का बेचने वाला भी चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताते चले की ट्रेलर ड्राइवर मनोज यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी ग्राम खोभरिया पिलकिछा की मौके पर ही मौत हो गई वही खलासी संदीप यादव पुत्र हीरालाल यादव पता उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा थाना खुटहन को सूचित किया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन भेज दिया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद खलासी व ठेले वाले को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir