Saturday, April 18, 2026

कई वर्षों से टूटा पड़ा है स्कूल का बाउंड्री वॉल।

कई वर्षों से टूटा पड़ा है स्कूल का बाउंड्री वॉल।

 

चन्दौली ब्यूरो/ डीडीयू नगर, नियामताबाद ब्लॉक अंर्तगत ग्राम पंचायत अमोघपुर का कंमपोजिट विद्यालय जो बहुत पुराना विधालय है। जिसकी बाउंड्री वॉल जगह जगह से गिर गया है। प्रधानाचार्या सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने हेतू अपने सम्बन्धित अधिकारियों और ग्राम प्रधान अमोघपुर को लिखित आवेदन पत्र दिया गया है लेकिन आज तक कुछ काम नही हुआ। विद्यालय के ग्राउंड में घुमंतू जानवरों का आना जाना लगा रहता है और हमेशा डर का माहौल बना रहता है साथ ही गांव के बच्चे भी खेलते रहते हैं,

आगे आपको बताना चाहूंगा कि एक बार अपने विद्यालय के अध्यापक चोटिल हो गए हैं। मै मीडिया के माध्यम से कहना चाहता हूं कि बच्चों,अध्यापक, अध्यापिकायो के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, बाउंड्री वॉल को जल्द से जल्द बनाया जाए।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir