कोविड-19 नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए ईद उल फितर अदा की गई
सोनभद्र/करमा
ईदगाह ,मस्जिदों में इमाम सहित पांच लोग ही नमाज अदा किये वहीं शेष लोगो द्वारा अपने घरों पर रहकर नमाज-ए-चाश्त अदा की गई।
मस्जिद या ईदगाह कमेटी के जिम्मेदारों संग बैठक कर थाना प्रभारी ने उन्हें कोविड19 नियमों से अवगत करा दिया था और सहयोग की अपील की थी, नवाजियो ने कहा कि महामारी के दौर में शासन की ओर से जो गाइडलाइन जारी किया गया है, उनका शत-प्रतिशत पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए ईद के दिन ईदगाह या मस्जिद जाने की बजाय हम सब अपने घरों में चाश्त की नमाज अदा करेंगे। यह नमाज सुबह 7 बजे अदा की गई है। बच्चे, नौजवान, बूढ़े सभी नये परिधान में अपनी जायजा दुआओं कुबूल कराया।अब्रार ने बताया कि, नमाज के दौरान दिल में मलाल रखें कि कोरोना के चलते ईदुलफित्र की नमाज नहीं अदा कर सके तो अल्लाह ईदगाह में नमाज अदा करने का सवाब देगा। इस दौरान महामारी से निजात की दुआ जरूर करें। ऐ रब ,इस ईद के मुबारक मौके पर कोरोना जैसे बीमारी को पूरी दुनिया से खत्म कर देऔर जो भी कोरोना से ग्रसित हो उन्हें ठीक करके घर भेज दें,और परेशानियों को खत्म करके सबकी जायज दुवाओं को कुबूल कर लें, जिससे देश में शांति और भाईचारा बना रहे।नवाज में दुआ मांगी गई है।और कहा कि लोगों से अपील की गई है कि ईद के दिन लोगों से मिलने-जुलने से परहेज करें। कोशिश करें कि अपने घर पर ही रहें। बहुत जरूरी हो तो मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। आवश्यक दूरी बनाकर लोगों से सलाम दुआ करें। इस दौरान पांपी,खैराही, डीलाही,बहेरा,पगिया, बारी महेवा, रानीतारा में शांति पूर्वक भाई चारे के साथ अपने घरों में नवाज पढ़ी गयी।पुलिस बल दल बल के साथ चक्रमण करती रही।




