Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

हौसला बुलन्द चोरों ने थानागद्दी बाजार में चार गुमटी का तोड़ा ताला

हौसला बुलन्द चोरों ने थानागद्दी बाजार में चार गुमटी का तोड़ा ताला

 

थानागद्दी (जौनपुर) स्थानीय थानागद्दी चौकी बाजार में हौसल बुलंद चोरों ने बीती रात चार गोमटी का ताला तोड़कर हज़ारो का सामान चुरा ले गये। जहां घटना को लेकर बाजारवासियों में आक्रोश है वही पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारी आन्दोल के मूड में हैं।

 

मंगलवार की देर रात थानागद्दी बाजार में पुलिस चौकी से पूरब दो सौ मीटर की दूरी पर चार गोमटी का ताला तोड़कर हज़ारो का सामान उठा ले गये। पीड़ित दुकानदारों में राजू खरवार के गोमटी से चार हजार कीमत के पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, बिस्कुट आदि समान ले गये। बगल में गोपी जायसवाल के गोमटी से एक छोटा गैस सिलेंडर, चूल्हा और चाय बनाने के बर्तन चोर गये। सामने दूसरी पटरी पर प्रेमनाथ शर्मा के सैलून से सेविंग का सामान चुरा ले गये। उसके बाद पोस्ट आफिस के पास बाबा गोस्वामी के गोमटी का ताला तोड़ सौंदर्य प्रसाधन सामग्री चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर थानागद्दी के व्यपारियो में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश दिखा। पीड़ितो का कहना है कि अगर पुलिस रात में गस्त करती तो चोरी नही होती। थानागद्दी व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरबल गुप्ता ने पुलिस से जल्द से जल्द घटनाओ का खुलाशा करने की मांग की है, 

 

वही चेतावनी भी दी है कि अगर घटना का खुलाशा नही होगा तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir