युवक मंगल दल द्वारा गोष्ठी का आयोजन कर युवाओं को दिलाई गई नशमुक्ति की शपथ
करमा,सोनभद्र(सेराज अहमद )
उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित संगठन युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओ द्वारा रविवार को करमा ब्लाक के महुअरिया ग्राम पंचायत के राजस्व गाँव करकोली स्थित पंचायत भवन पर करमा थाना प्रभारी श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति मे गोष्ठी का आयोजन कर युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। श्री सिंह ने बताया की हमारे मुखिया पुलिस अधीक्षक श्री यशवीर सिंह द्वारा लगातार नशे के सौदागरो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। ऐसे मे हम लोगो की भी ये जिम्मेदारी बनती हैं। की आने वाली युवा पीढ़ी को नशे के चपेट मे आने से पूर्व ही ऐसे गिरोह का आपरेशन कर दिया जाय जिससे आने वाली पीढ़ी के हाथ मे नशे की समग्री न होकर शिक्षा से जुड़ी समग्री उपलब्ध हो।
पिछले वर्ष देशभर का आकड़ा देखा जाय तो नशे के लत से दस हजार पाँच सौ इकसठ मामले सुसाइड नोट के दर्ज है। ऐसे मे व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक करना होगा। वही युवक मंगल दल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित ने बताया की नशा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। अपितु नशे से आर्थिक नुकसान के साथ साथ सामाजिक नुकसान भी होता हैं। जनपद के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक श्री यशवीर सिंह द्वारा टीम बनाकर ऐसे अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। और ताबड़तोड़ कार्यवाही भी की जा रही है। वर्तमान में चौदह वर्ष से ही बच्चे नशे के चपेट मे आ जा रहे है। जिससे परिवार को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ जा रहा है।
जबकि नशा सामग्री बनाने वाली एजेंसिया सफ तौर पर लिखकर खाली हो रही है की नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। फिर भी नजरअंदाज किया जा रहा है। जनपद सोनभद्र आदिवासी व पिछड़ा जनपद होने के नाते समय समय पर जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया जाना बेहद जरूरी हैं। जिससे की आने वाली युवा पीढ़ी नशमुक्त हो सके वही युवक मंगल दल के करमा ब्लाक अध्यक्ष शक्ति सिंह व ब्लाक सचिव जीतेन्द्र मौर्या बताया की इसी प्रकार से युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओ द्वारा जनपद सोनभद्र के दसो ब्लाक मे नशमुक्ति अभियान की शपथ, रैली, व नुक्क्ड़ नाटक निकालकर जनपद के लोगो को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताकर जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर गौतम सिंह, विकास सिंह, अरविन्द कुमार, अतुल कुमार, अनिल सिंह, चंद्रबली,रवि, आशीष, समेत पच्चासो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।





