Saturday, April 18, 2026

मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ

मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ

करमा,सोनभद्र(सेराज अहमद )

स्थानीय ब्लाक अन्तर्गत करमा बाजार की मशहूर रामलीला,रामलीला के प्रांगण में सोमवार की रात आदर्श प्रेम रामलीला एवं नाट्य कला समिति के द्वारा रामलीला का मंचन मुकुट पूजन बैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ।आज मंगलवार से कलाकारों द्वारा मंचन किया जायेगा। इसी क्रम में रामलीला समिति के अध्यक्ष रामपति सिंह पटेल/उपाध्यक्ष भूनेश्वर सिंह द्वारा मुकुट पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। तत्पश्चात पूरा पंडाल रामलीला का शुभारंभ जय श्री राम के नारे से गुंजायमान हो रहा था। कार्यक्रम संचालक इन्द्रजीत शुक्ल के अनुसार आज नारद मोह से रावण जन्म, रावण अत्याचार की लीला दिखाई जायेगी।उक्त अवसर पर समिति के प्रबंधक, गजेंद्र नाथ शुक्ल, प्रशाशनिक अध्यक्ष सुरेश शुक्ल, कोषाध्यक्ष रामसजिवन तिवारी, कोषाध्यक्ष, अंजनी तिवारी, बरिष्ठ कलाकार राजमणि त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी, चंदन त्रिपाठी, भरद्वाज शुक्ल, उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, अवनीश शुक्ल, मुरारी तिवारी, समेत सभी समिति के कलाकार उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir