स्कार्पियो का टायर भ्रष्ट होने से अनियंत्रि
त स्कॉर्पियो व बाइक की आमने सामने टक्कर में 9 घायल
रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)
जिले के करमा थाना अंतर्गत भरुहा माइनर के पास रविवार की शाम करीब 4:30 बजे स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 9 लोग घायल हो गए। जिसे एंबुलेंस की सहायता से करमा पुलिस ने उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को घेवरी गांव निवासी रामविलास के घर से शादी में आए
सभी मेहमानों को स्कॉर्पियो से उनके घर छोड़ने के लिए जा रहे थे। ज्योही स्कार्पियो भरुहा माइनर के पास पहुंची उसका अगला टायर भ्रष्ट हो गया। जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकराती हुई तीन चार पलटी करती हुई विजली के पोल से टकरा कर खड़ी हो गई।
स्कॉर्पियो की चपेट में आए आये बाइक सवार कत वरिया निवासी बलवंत पुत्र राम बृक्ष, अखिलेश पुत्र निर्मल गम्भीर रूप से घायलहो गए। तथा स्कॉर्पियो में सवार राजवती पत्नी राजेंद्र निवासी व हेरवा ,संगीता देवी पत्नी गुरुदयाल , नेहा पुत्र गुरुदयाल,
सोनी पुत्री गुरुदयाल ,सीमा पुत्री राजेंद्र प्रमोद रितेश पुत्र रामविलास निवासी घेवरी एवम प्रिंस स्कॉर्पियो पलटने से सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे करमा एस एस आई विनोद कुमार यादव द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल उपचार हेतु भेज दिया गया। घटना की सूचना पाकर परिवार के भी लोग मौके पर पहुच गए ।
ttM news se Anand Prakash Tiwari ki report





