Thursday, February 26, 2026

आदर्श दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में मां दुर्गा के मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा,

आदर्श दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में मां दुर्गा के मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा,

रायपुर सोनभद्र (santesvar singh)

मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी सरई गढ़ योगेन्द्र पांडेय ने फिता काट कर किया कार्यक्रम की शुरुआत

 

बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदर्श दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में हनुमान तिराहा दुल्लहपुर निपनिया मोड़ पर दुर्गा पूजा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज नवरात्रि के पांचवे दिन दुर्गा मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी सरई गढ़ योगेन्द्र पांडेय द्वारा फीता काट कर तथा मां दुर्गा का कपाट खोल कर कार्यक्रम का आगाज किया गया विधिवत पूजा पाठ तथा मंत्रो उच्चारण के साथ हुआ।

 

कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

इस बाबत आदर्श दुर्गा समिति के अध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पहले बहुत ही भव्य ढंग से किया जाता था परन्तु बीच में कोविड महामारी के दौरान प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने की वजह से आयोजन को सीमित कर दिया गया। उन्होंने ने बताया कि इस अवसर पर भव्य रामलीला आयोजन होता था जो रावण वध तक चलता था।

कार्यक्रम की सुरक्षा में पुलिस चौकी के जवान मय फोर्स मौके पर डटे रहे।

इस अवसर पर आदर्श दुर्गा पूजा समिति के प्रबंधक भोला मिश्र, सरंक्षक परमानंद सिंह, अध्यक्ष रोहित सिंह, अशोक सिंह, उपाध्यक्ष श्याम नारायण यादव तथा कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य लल्लू, राम अवध यादव तथा भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir