सुप्रसिद्ध एडवोकेट व न्याय की मूर्ति सीमा समृद्धि के जनपद सोनभद्र आगमन पर किया गया भव्य स्वागत
धम्म विजयादशमी के मंगल अवसर पर सोनभद्र के रावर्ट्सगंज स्थित कुशवाहा भवन पर आयोजित सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस कार्यक्रम में भाग लेने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सुप्रीम कोर्ट की सुप्रसिद्ध एडवोकेट व न्याय की मूर्ति सीमा समृद्धि के जनपद सोनभद्र के सीमावर्ती क्षेत्र के लोहरा में स्थित अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव राजकमल सिंह जी ने किया। इस दौरान सुप्रसिद्ध एडवोकेट सीमा समृद्धि जी के द्वारा मानवता का संदेश देने वाले विश्व गुरु महामानव गौतम बुद्ध जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए सम्राट अशोक महान की प्रतिमा सहित संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर, ज्योतिबा राव फुले जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव राजकमल सिंह जी के द्वारा भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ देकर सम्मानित किया गया तथा अखंड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेश सचिव बृजेश कुमार जी द्वारा पंचशील पट्टी देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान मीडिया इंटरव्यू में एडवोकेट सीमा समृद्धि जी समस्त देशवासियों को धम्म विजयादशमी की ढेर सारी मंगलकामनाएं देते हुए लोगों को देश के संविधान के प्रति सम्मान जनक कार्य करने के लिए कहीं।
इस दौरान अखंड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह, अनिल कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश सचिव बृजेश कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सिद्धांत वर्धन, जिलाध्यक्ष सोनभद्र डॉ माता प्रसाद सिंह , जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ सोनभद्र एडवोकेट महेंद्र कुमार सिंह , रविंद्र कुमार मौर्य जिला उप सचिव सोनभद्र, ब्लाक कोआर्डिनेटर अरविन्द कुशवाहा सहित समाजसेवी मोहन सिंह कुशवाहा, समाजसेवी अविनाश शुक्ला, कृपाशंकर मौर्य, डॉक्टर अरविंद कुमार , रविन्द्र नाथ सिंह ,अनंत राम मौर्य अमलेश कुमार सोनी , विजय पटेल, मुकेश कुमार कन्नौजिया, धम्माचार्य बौद्ध विहार बघोर बलवन्त मौर्य, एडवोकेट चन्द्रप्रकाश सिंह, एडवोकेट कमलेश कुमार, एडवोकेट अजय कुमार मौर्य, राजेश कुमार, मनोज कुमार मौर्य, गोविन्द जी, ओमप्रकाश, कमलेश कुमार मौर्य, बंदना जी, एडवोकेट रमेश सिंह, महेश जी, मुन्ना लाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Up18news se Chandra Mohan Shukla ki report







