पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का मेदांता हॉस्पिटल में इस समय इलाज चल रहा है सूत्रों की माने तो मुलायम सिंह यादव की किडनी में इन्फेक्शन होने के कारण उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और उसी का लगातार इलाज चल रहा है शुरुआत में तबीयत में थोड़ा सा सुधार हुआ था लेकिन अभी सुधार के आसार सामने नहीं आ रहे है.
सूत्रों की माने तो
मुलायम सिंह यादव के किडनी में इंफेक्शन फैल गया है
मुलायम सिंह यादव के शरीर में क्रिएटनिन लेवल बार-बार अनियंत्रित हो रहा है
ऐसे में सामान्य डायलिसिस के बजाए उन्हें एडवांस CRRT थेरेपी सपोर्ट पर रखा गया है
यह थेरेपी किडनी खराब होने पर सामान्य डायलिसिस के इलाज से बेहतर होती है
मरीज के शॉक में होने पर डायलिसिस के बजाय CRRT मशीन का इस्तेमाल बेहतर रहता है, जो काफी एडवांस टेक्नॉलजी है
कन्टिन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (CRRT) मशीन आईसीयू में मरीज को लगा दी जाती है
नॉर्मल डायलिसिस मशीन एक मिनट में 500 एमएल ब्लड लेती है, वहीं CRRT मशीन से ब्लड की खपत कम होती है
सामान्य डायलिसिस 2 से 4 घण्टे में होती है, जबकि CCRT लगातार चलती रहती है
-इससे शरीर में क्रिएटनिन का लेवल मेनटेन करने में ज्यादा मदद मिलती है, साथ ही किडनी के रिकवरी के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं।





