Saturday, April 18, 2026

जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर द्वारा किया भंडारे का आयोजन।

जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर द्वारा किया भंडारे का आयोजन।

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

जय माँ दुर्गा सेवा समिति ब्रम्हनगर रावर्टसगंज में धूम धाम से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद पूजा परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरात्रि महोत्सव के बाद गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर के यजमान गिरीश पाण्डेय, व्यवस्थापक विष्णु दूबे ने बताया कि हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति आयोजकों द्वारा निर्धारित समय से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।लगभग दो हजारों लोगों की उम्मीद है प्रसाद ग्रहण करने की क्योंकि विगत वर्ष भी लगभग हजारों लोगों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया था।प्रसाद ग्रहण करते लोगों में भारी उत्साह देखा गया।प्रसाद ग्रहण करने वाले लोग जितना उत्साहित थे उससे ज्यादा खिलाने वालों में उत्साह देखा गया।इस अवसर पर आशीष केशरी, राहुल, आनंद चौरसिया, अभिषेक गुप्ता, कृष्णा यादव, सेचन चौरसिया, कन्हैया पाण्डेय, प्रभु पांडेय सहित दर्जनों मां के भक्त भंडारे की व्यवस्था में उपस्थित थे। गिरीश पाण्डेय ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगभग दो हजार की संख्या में भक्त माता रानी का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir