वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में हुआ पेंटिंग का आयोजन
घोरावल सोनभद्र – राम अनुज धर द्विवेदी
वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत पेंटिंग का आयोजन किया गया।स्थानीय ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने वन्य प्राणियों के तरह तरह के आकर्षक चित्र बनाए।शुक्रवार को वन विभाग की तरफ से छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।छात्रों ने वन्य जीवों के प्रति अपने स्नेह को दिखाते हुए बखूबी चित्रण करते हुए वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।मौके पर पहुंचे वन दरोगा राजन मिश्रा और अमिलेश यादव ने छात्रों को वन्य जीवों के बारे में बताया। कि जिस प्रकार से मानव धरती पर रहता है उसी तरह से पशु पक्षियों को भी रहने का अधिकार है।हमारे पर्यावरण संतुलन के लिए इनका होना आवश्यक है।जंगल और जीव के अलावा मानव इनके बीच की कड़ी है। वनों के होने से जंगली जीव सुरक्षित और पर्यावरण के सहयोग कर्ता हैं।अभी हाल ही में पर्यावरण संतुलन के लिए विदेश से चिता लाए गए हैं।जंगल में छोटे और बड़े जीव अपने अपने तरह से जीवन जीने की कला में पारंगत होते हैं।हमारी वजह से इनको किसी प्रकार से नुकसान न पहुंचे इसका हम सभी को ध्यान रखना है।छात्रों द्वारा आकर्षक पेंटिंग निश्चित रूप से सराहनीय है।इस अवसर ग्रीन फील्ड ट्रस्ट आफ भारत के प्रबंध निदेशक अनुराग कुमार पांडेय,मूलचंद त्रिपाठी,अजय दुबे,अंबुज वर्मा,अमरेश चंद्र,ऋषिकेश सिंह यादव,केके तिवारी,अभिमन्यु मिश्रा,अमरेश चंद्र,ज्योति,चंदो पांडेय,सीमा पांडेय,अनुप्रिया चौरसिया,आकांक्षा शुक्ला,अंजली गुप्ता,राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।





