वाराणसी से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट
विश्व मानसिक दिवस पर 95 बटालियन मुख्यालय में हुआ एक शिविर का आयोजन
आज दिनांक 10/10/2022 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नई सुबह संस्थान खनाव द्वारा 95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व बल पहाड़ियां के प्रांगण में एक मानसिक कार्यशाला का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के देखरेख में चलाया गया श्री अनिल कुमार बृक्ष ने तनाव से दूर रहने लिए जवानों को छोटे छोटे तरिके बताये ।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं मनोचिकित्सक ड़ा अजय तिवारी ने जवानो को नकारात्मक सोच से दूर रहने तथा तन से ज़्यादा मन पर ध्यान देने की बात कही नई सुबह की क्लीनिकल सायकॉलिजस्ट मिस ज्योत्सना सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर जवानो को मानसिक स्वस्थ रहने हेतु रीलैक्सेशन एक्सर्सायज़ तथा अनेको टिप्स बताए
इस कार्यक्रम में श्री कृष्णा जयसवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी,श्री उमाकांत ओझा उप कमांडेंट, 95 बटालियन के तमाम आफिसर व जवान व नई सुबह संस्था के मुख्य रूप से श्री अनुराग तिवारी उप निदेशक नई सुबह, गौरव चक्रवर्ती,नेहा तिवारी,प्रज्ञा आदि लोगों ने भाग लिया।।







