सैफई मे वाराणसी के नेताओ ने नेता जी को श्रधांजलि अर्पित किया
वाराणसी 11 अक्टूबर समाजवाद के वट वृक्ष सपा संरक्षक मा॰ श्री मुलायम सिंह यादव का सैफई मे अंत्येष्टि के समय वाराणसी के सपा कार्यकर्ता रात मे ही अपने नेता का एक झलक पाने के लिए सैफई पहुंच कर अंतिम दर्शन व श्रद्धासुमन अर्पित किया ।
नेता जी के व्यक्तित्व एवं उनके विचारो से वाराणसी के हर नेता एवं कार्यकर्ताओ का दिल जीतने मे क़ामयाब रहे। यही कारण रहा कि सपा कार्यकर्ता अपने नेता का अंतिम दर्शन करने के लिए न रात देखा न दिन न नीद अधिकतर सपा नेता कार्यकर्ता सैफई पहुंचे । सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल से वाराणसी पहुंचने पर जब निधन की सूचना मिली तो तत्काल महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव सड़क मार्ग से सीधे सैफई नेता जी के गांव पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया वाराणसी से लखनऊ पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो मे प्रमुख रूप से नि:सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड” नि: सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, एम एल सी आशुतोष सिन्हा,एम एल सी लाल बिहारी यादव,कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव,दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल,पूर्व मंत्री मनोज राय धुपचंडी,पूर्व सांसद रामकिशुन यादव,डाॅ उमाशंकर यादव, लक्ष्मीकांत कांत मिश्रा किसमिस गुरु, समाजसेवी बबलू बिंद,रामसिंह यादव,राजकुमार यादव,सुनील सोनकर,अनिल पटेल,रमेश वर्मा, दिलिप कश्यप,संदीप सिंह स्वर्णकार,अवनीश यादव विक्की,विजय टाटा,समेत कई दर्जन सपा नेता कार्यकर्ता सैफई मौजूद थे। एंव वाराणसी के अन्य कार्यकर्ताओं नें आज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के देहांत पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अपनी नम आंखों से उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसमे सभी मुख्य रूप से मोहम्मद इरफान खान , मोदस्सिर अहमद,इरफान रॉक ,नजमी जी ,राजा,बच्चा भाई ,मुन्ना ,बाबू कार्यकर्ता उपस्थित रहे





