Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का मंत्री ने किया उद्घाटन

कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का मंत्री ने किया उद्घाटन

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़ द्वारा बृहस्पतिवार को सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित मारकुंडी बाजार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्यायाण राज्य ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के गरीब निरिह युवाओं के भविष्य के लिए सुनहरे अवसर को लेकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

उक्त सम्बन्ध में कौशल विकास मिशन के एम डी प्रबंधक निषांत ओझा ने बताया कि इस प्रशिक्षण केन्द्र में कंम्पयूटर लैब 30सिस्टम के साथ कढ़ाई बुनाई लैब,क्लास रूम 4 , प्रोजेक्टर 2 , के साथ साथ ट्रेडिशनल हैण्ड एम्बेसडर का भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।और कंम्पयूटर में डेक्सटाप पब्लिशिंग एण्ड एकाउंटिंग व ताकत स्किल से संबंधित कोर्स का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस प्रशिक्षण हेतु लाभार्थी की आयु सीमा 18से 35 वर्ष निर्धारित किया गया। केंद्र प्रबंधक मीनू चौबे ने बताया कि आसपास के बच्चों के सुनहरे भविष्य को लेकर वह उनके जीविकोपार्जन के लिए संबंधित जानकारी व ट्रेनिंग के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा जिससे कि स्व लंबी बनते हुए वह स्वयं स्वरोजगार स्थापित कर अपने जीवन में भरण-पोषण का काम कर सकें।

उक्त अवसर पर लीला देवी चोपन ब्लाक प्रमुख, तीरथ राज पूर्व विधायक, हर्षिता चतुर्वेदी, संजय सिंह प्रधान, बी एन गुप्ता, श्रवण कुमार पूर्व प्रधान, अशोक कुमार, रामलाल‌अगरिया, शिवरतन सिंह गौड़ इत्यादि महिला पुरुष उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir