Friday, August 21, 2026

चिकित्सक धरती पर भगवान है_रमेश जायसवाल 

चिकित्सक धरती पर भगवान है_रमेश जायसवाल

 

चन्दौली ब्यूरो/डीडीयू नगर,नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के सौजन्य से नगर के प्रतिष्ठित होटल इस्प्रिंग स्काई में एडवांस न्यूरो सर्जरी पे एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर नगर विधायक माननीय रमेश जायसवाल एवम मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वाई.के.राय ने संयुक्त उदघाटन किया अन्य अतिथियों में अपर चिकित्साधिकारी डॉ आर बी शरण ,डॉ संजय कुमार सिंह समाज सेवी सतीश जिन्दल जी थे

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ नन्द जी सिंह ने ब्रेन हेमरेज पे प्रकाश डालते हुए कहा कि कई शारिरिक स्थितियां ब्रेन हेमरेज का कारण बन सकती हैं। ब्रेन हेमरेज के प्रभाव अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों में अलग-अलग हो सकते हैं। यह समस्या सबसे अधिक उम्रदराज लोगों में देखने को मिलती है। शिशुओं में जन्म के समय चोट या गर्भावस्था के दौरान मां के पेट पर लगे चोट के कारण भी ब्रेन हेमरेज की समस्या हो सकती है ब्रेन हेमरेज में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिनको समय पर पहचान कर रोगी को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना आवश्यक होता है। सामान्यतौर पर लोगों को अचानक झुनझुनी, कमजोरी, सुन्नता की समस्या हो सकती है। इसके अलावा चेहरे, हाथ या पैर में लकवा की भी समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। लक्षणों का समय पर पहचान करना सबसे आवश्यक होता है, ऐसी स्थितियों में विशेष सावधानी बरतें।

सेमिनार में नीमा के कार्यो की तारीफ करते हुए विधायक रमेश जायसवाल जी ने कहा चिकित्सक धरती का भगवान है, क्योंकि जिस रोग की पीड़ा से मरीज जूझता है, उसका निदान चिकित्सक के पास ही होता है। हालांकि बीते कुछ वर्षों में यह विश्वास थोड़ा डगमाया है। अक्सर चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगते हैं, तो वहीं मरीज के स्वजनों द्वारा अधिक पैसा लेने या अन्य कारणों की बात कहकर अस्पताल में तोडफ़ोड़, चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ दुव्र्यहार करने के मामले भी आते हैं।

 

चिकित्सकीय पेशे के लिए यह बेहद दुखद है।ऐसा नहीं है

प्रत्येक चिकित्सक चाहता है कि मेरा मरीज ठीक हो उन्होंने नीमा चिकित्सको को भरोसा दिलाया कि मैं हर समय आपके साथ हूं उन्होंने कहा कि आप लोगों का कार्य बहुत अच्छा है। कोविड काल मे औऱ अभी जल्दी ही विगत दिनों टीबी के मरीजों को गोद लेकर बहुत ही सराहनीय कार्य आप लोगों के द्वारा किया गया है । मैं उम्मीद करता हूँ कि आप लोग औऱ अधिक वेहतर कार्य करेंगे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.वाई.के राय ने समस्त नीमा पदाधिकारियों को बधाई दिया।

 

इस अवसर पर डॉ.मनोज सिंह डॉ.आर.डी.तिवारी,डॉ.ए.के. सिंह,डॉ.संतोष शर्मा,डॉ.पवन कुमार सिंह,डॉ भारत जायसवाल, डॉ.वाई.पी.यादव, डॉ.सी.बी.सिंह,डा.रमेश उपाध्याय,डॉ.आशा कश्यप,डॉ. सत्यपाल यादव,डॉ.मुमताज,डॉ. हुजैफा,डॉ रजत. डॉ.यस.पी. सिंह,डॉ.धर्मेंद्र,डॉ.जय नारायन, डॉ.नीतीश,डॉ.देवराज पटेल,डॉ.विकाश सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित थे,कार्यक्रम का संचालन डॉ.ओ.पी.सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डा.ए.के.सिंह ने किया

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir