Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

महिला शिक्षक संघ ने जिला अधिकारी को मिल कर दी दिपावली की शुभकामनाएं।

महिला शिक्षक संघ ने जिला अधिकारी को मिल कर दी दिपावली की शुभकामनाएं।

 

 

चन्दौली ब्यूरो/महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष डॉ सुनीता तिवारी अपने जिला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ जिलाधिकारी महोदया को दीपावली की शुभकामनाएं देकर औपचारिक भेंट की।

जिलाध्यक्ष डॉ सुनीता तिवारी ने जिलाधिकारी महोदया को अपने संघ के बारे में बताया और संघ द्वारा किए जा रहे शिक्षा के प्रति जागरूकता और विद्यालयों पर शैक्षिक विकास से परिचित करवाते हुए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जैसे बालिका शिक्षा को बढ़ावा, निपुण भारत लक्ष्य हासिल करने पर जोर,मिशन शक्ति,TLM का अधिकाधिक प्रयोग, दीपावली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर को अवकाश करवाने की प्रार्थना के साथ संघ ने जिलाधिकारी महोदया को यह भी बताया कि हम सभी संगठन से जुड़ी सभी महिला और महिला शिक्षकों की हर समस्याओं को अपने उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर हरसंभव उस समस्या का ससमय निस्तारण करवाने का प्रयास करते हैं।

 

जिलाधिकारी महोदय ने यह आश्वासन दिया कि आप सभी लोगों के साथ मैं हर समय खड़ी मिलूंगी। आप सभी लोगों की किसी भी प्रकार की समस्या है उसे ससमय निस्तारण करने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। शिक्षक संघ द्वारा जिलाधिकारी महोदया को स्मृति चिन्ह, संघ का कैलेंडर और उपहार देकर एक औपचारिक भेंट की और दिपावली और छठ पूजा की उनको अग्रिम बधाई और शुभकामना दी।

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ सुनीता तिवारी,महामंत्री हेमलता वर्मा,अनिता कुमारी,पुष्पा राय, प्रीति अग्निहोत्री,अल्का सिंह, अनामिका गुप्ता,अनुपमा सिंह, आशा,ईरा सिंह,प्रतिभा प्रजापति,जयप्रदा सिंह,इंदू श्रीवास्तव,सुनीता गौतम सहित महिला शिक्षक संघ की तमाम सदस्य उपस्थित रही।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir