Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बंजारा इंडियंस बना चैंपियन, अनपरा लायंस को 2-1 से हराया

बंजारा इंडियंस बना चैंपियन, अनपरा लायंस को 2-1 से हराया
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
क्रिकेट परफॉरमेंस पॉइंट के अंतर्गत अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में खेले जा रहे अंडर 16 इंडिया कप क्रिकेट सीरीज में बंजारा इंडियंस ने आज तीसरे एवं फाइनल वनडे में अनपरा लायंस को 56 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली । बंजारा इंडियंस ने 37.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 191 रनों पर सिमट गई, जिसमें शिवाजी ने 70 रन, कप्तान सनी ने 47, सचिन ने 32 रन बनाए । लायंस के तरफ से चंदन ने 4 विकेट , श्रेयांश ने 3 विकेट लिए । जवाब में अनपरा लायंस की टीम 31.5 वें ओवर में 135 रनों पर सिमट गई जिसमें शुभम ने 46, चंदन ने 28 रन बनाए, बंजारा के तरफ से सार्थक, शिवाजी, सचिन ने 2-2 विकेट लिए । फाइनल मैच के मैन ऑफ दी मैच बंजारा इंडियंस के शिवाजी रहे । इंडिया कप का मैन ऑफ दी सीरीज अनपरा लायंस के शुभम कुमार रहे वहीं बेस्ट बैट्समैन बंजारा के शिवाजी, बेस्ट बॉलर लायंस के श्रेयांश मौर्या, बेस्ट फील्डर लायंस के कप्तान आयुष, इमर्जिंग प्लेयर बंजारा के सार्थक पांडेय को दिया गया । अम्पायर सुनील गुप्ता, आयुष सिंह, स्कोरर ऋषभ, कमेंटटेटर विवेक रहे । विजेता ट्रॉफी का पुरस्कार मुख्य अतिथि अनपरा थाना अपराध निरीक्षक अंजनी राय एवं उपविजेता ट्रॉफी का पुरस्कार विशिष्ट अतिथि उप निरीक्षक सुरेश द्विवेदी द्वारा दिया गया । इस मौके पर विनय सिंह, सोनू पनिका, अमित, सुधीर आदि रहे ।9

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir