कांग्रेसियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
मरीजों में फल एवं मलिन बस्ती में मास्क का किया वितरण
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की तीसवी पुण्यतिथि पर उन्हें संचार क्रांति के जनक के रूप में याद किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ और शहर कांग्रेस कार्यालय पर शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी की अध्यक्षता में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सोनभद्र नगर के दलित बस्ती में मास्क का वितरण किया गया तथा लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए।l
एक अन्य कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में नगर के वार्ड नंबर 17 ब्रह्ननगर के गली नंबर 1 से लेकर 4 तक को सैनिटाइज करते हुए उसमें रहने वाले नागरिकों को मास्क का वितरण किया गया ।
शहर का कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर संपूर्ण जिले में आगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान में कोविड-19 की महामारी को दृष्टिगत रखते हुए इससे बचने के उपाय से लोगों में जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद प्रभारी राजन दुबे जी सचिव एवं वाराणसी के प्रभारी कमलेश ओझा जहां मुख्य रूप से उपस्थित रहे वही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ,यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी , कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जितेंद्र पासवान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नाम और सिंह कुशवाहा,कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव कन्हैया पांडेय व प्रमोद पांडेय दीपू ,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इंजीनियर शिवप्रसाद ,प्रदीप चौबे , सीता राव ,श्री प्रांजल श्रीवास्तव ,विनोद पाठक , देवेंद्र शर्मा ,शंकरलाल भारती, अंकित केजरीवाल, विकास श्रीवास्तव , प्रवीण श्रीवास्तव ,सौरभ यादव, मैनुद्दीन ,पिंटू सोनी ,अंकित केजरीवाल ,राजमणि चौहान, यूथ कांग्रेस के राजू पांडेय, गुंजन श्रीवास्तव ,सनी शुक्ला, मोहम्मद अकरम, धीरज केसरी ,राजपुर जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत की प्रत्याशी आकृति निर्भया आदि मौजूद रहे।





