Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सुलतानपुर । भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता ने नोटों पर लक्ष्मी गणेश की फोटो लगाने की केजरीवाल की मांग को अधार्मिक करार दिया है।

वाराणसी से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

नोटों पर लक्ष्मी गणेश की फोटो लगाने की केजरीवाल की मांग है अधार्मिक

मांस मछली, दारू शराब की दुकानों पर नोटों के लेन-देन होने से होगा अपमान

सुलतानपुर । भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता ने नोटों पर लक्ष्मी गणेश की फोटो लगाने की केजरीवाल की मांग को अधार्मिक करार दिया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता ने आगे कहा कि नोटों का लेन-देन मांस मछली अंडा मदिरा की दुकान पर भी होता है, ऐसी स्थिति में यदि नोटों पर देवी देवताओं की तस्वीर लगी होगी तो उनकी पवित्रता भंग होगी और देवी देवताओं का अपमान होगा जो कतई स्वीकार नहीं है। सस्ती लोकप्रियता के लिए नेताओं द्वारा ऐसी मांग करना उचित नहीं है। साधु संतों को इसका विरोध करना चाहिए। हिंदू धर्मावलंबियों की सहिष्णुता के चलते पहले भी देवी देवताओं का अपमान करने का प्रयास हो चुका है। नोटों पर किसी भी धर्म के धार्मिक प्रतीक या देवी देवताओं की तस्वीर लगाना कतई उचित नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक गंभीर राजनेता है पर उनके द्वारा चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से ऐसी मांग करना उनकी धर्म के प्रति अपरिपक्व मानसिकता को दर्शाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केजरीवाल की मांग को खारिज कर देना चाहिए।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir