वाराणसी से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट
साधना फाउंडेशन द्वारा प्लेटलेट दान जागरूकता अभियान रैली का आयोजन संपन्न हुआ

पिछले 10 वर्षों से लगातार स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाली संस्था साधना फाउंडेशन द्वारा प्लेटलेट दान जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया। रैली में बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री आर पी कुशवाहा जी मौजूद हुए। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सौरभ मौर्य ने बताया कि वाराणसी सहित पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में जिस प्रकार डेंगू ने कहर मचाया हुआ है और डेंगू के मरीज जितनी ज्यादा संख्या में बनारस के अस्पतालों में भर्ती हैं, उतना ही मरीजों को इलाज के लिए प्लेटलेट की जरूरत पड़ रही है। सौरभ ने कहा कि उनके संस्था के हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना 100 से भी ज्यादा कॉल आ रही है प्लेटलेट के लिए और डोनर नहीं मिल रहे, इसीलिए साधना फाउंडेशन द्वारा प्लेटलेट दान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सौरभ ने बताया कि इस रैली में सीआरपीएफ 95 बटालियन एवं वाराणसी पुलिस से सिगरा थाना की पुलिस फोर्स का सहयोग बेहतरीन तरीके से मिला। सौरभ ने बताया की रैली के मुख्य अतिथि आर पी कुशवाहा जी ने संस्था के कार्यों को सराहा और काशी की जनता से प्लेटलेट दान करने के लिए अपील किया। यह रैली सिगरा स्थित शहीद उद्यान से मलदहिया चौराहा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ। रैली में मुख्य रूप से साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव अभय मौर्य, राष्ट्रीय रक्तदान प्रभारी वेदांत कुमार, संजय कुमार, कमलेश गौतम, निखिल प्रजापति, सुनील कुमार, आशीष पाल, ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सुजीत, बृजेश, नीतू प्रजापति, तान्या, गीता प्रजापति, धनंजय प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।






