Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

प्रयाग के पत्रकारों ने सोनांचल के वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी का किया सम्मान।

प्रयाग के पत्रकारों ने सोनांचल के वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी का किया सम्मान।

सरकारी अतिथि गृह में पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार पर हुई बृहद चर्चा
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
प्रयागराज की धरती पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सम्मानित पत्रकारों ने ऐप्रवा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में रविवार की देर शाम नगर स्थित एक सरकारी अतिथि गृह में सोनभद्र जनपद के 75 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी से मुलाकात कर वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता के सामाजिक सरोकार पर घंटों बातचीत की। इस दौरान पत्रकारों की दशा दिशा पर भी गंभीर एवं सार्थक चर्चा और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए देश प्रदेश में संचालित पत्रकार संगठनों की क्रियाशीलता पर भी चिंतन मंथन किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज की धरती पर प्रयाग के पत्रकारों ने सोनांचल के वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार भी किया। पत्रकारों से मिले स्नेह व सम्मान से अभिभूत श्री द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आचार्य वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री के साथ ही आलोक मालवीय, मोहम्मद ताहिर हुसैन, दुर्गेश आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir