दो दिवसीय कौमुदी महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
घोरावल सोनभद्र – राम अनुज धर द्विवेदी

सोनभद्र के घोरावल परिक्षेत्र में द्विदिवसीय कौमुदी महोत्सव अतीव अद्वितीय व अनूठा रहा। दूसरे दिन सोनभद्र का घोरावल नगर गुलजार हो उठा प्रकीर्णित ज्योत्सना से। देवदीपावली कार्तिक पूर्णिमा पर बीते दस वर्षों से चली आ रही कौमुदी महोत्सव की ज्योति इस बार प्रखरता पर पहुंची। घोरावल के दशमी तालाब के पूरे परकोटे जाज्वल्यमान हो उठे 5151 दीपों के जलाए जाने से।

मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह का मंच से सम्मान समारोह आयोजित हुआ माल्यार्पण के साथ स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्र उत्तरीय अर्पित किया डॉ० परमेश्वर दयाल पुष्कर ने व ताजपोशी श्रृंखला के तहतसर पर टोपीमुकुट से सम्मानित किया गया। देव अवतरण की कथा बताते हुए यह भी कहा कि गुरु ज्ञान सर्वोपरि है तो दैवीय शक्ति समष्टि हित कामना को पराकाष्ठा पर प्रतिष्ठित करती है।आगे कहा कि धवल चाँदनी चंद्रिका का आलोड़न विलोड़न सृष्टि सृजन को सतत निखारता है। इन्हीं संदर्भों में भगवान शंकर त्रिपुरारी भी कहे गए।

द्वितीय दिवस महोत्सव का आगाज दशमी सरोवर ताल पर शिवमंदिर में पूजन से हुआ जहां पाँच वेदपाठी विप्रों ने सविधि मंत्रोच्चार करते पूजन पर बैठे डॉ० परमेश्वर दयाल पुष्कर व राजीव कुमार से पूजा अर्चना कराई। इसी श्रृंखला में दीपोत्सव प्रक्रिया का शुभारंभ भी हुआ।

अगला चरण रहा सरोवर में तैरते स्थापित आकर्षक शिवलिंग के पीछे घाट पर चार चौकी मंच से विप्रवर द्वारा उद्घोषित वैदिक मंत्रों व आरती का सस्वर करने का जो देर तक अभिगुंजित रहा वायुमंडल में। वृहद आस्थावान भीड़ जनसमुदाय मौजूद रहे आरती वेला में और सहभागी रहे पूरी पूजन प्रक्रिया में जिसकी परिणति रही समूचे नगर सरोवर तक गुंजायमान होने की।

मंच से सात विप्रवर अंगवस्त्र व अन्यान्य सामग्रियों को भेंट करते सम्मानित किये गए जिसमें पंडित प्रभाशंकर पाठक, गणेश देव पाण्डे, उमेश शुक्ल, विनय कुमार शुक्ल आदि रहे। आयोजन में प्रमुख सहभाग करने वाले कार्यक्रम प्रवन्धक राजीव कुमार “राजू”, अध्यक्ष डॉ० परमेश्वर दयाल पुष्कर, संयोजक शिप्पू अग्रहरि, उपाध्यक्ष उदितलाल अग्रहरि, शालिक राम साहू, लवकुश कुमार उमर, महामंत्री, परमेश्वर अग्रहरि रिंकू, बाबूलाल शर्मा के साथ सर्वेश शुक्ल, शिवेन्द्र त्रिपाठी,जयप्रकाश सेठ,रवि मोदनवाल,अनुराग अग्रहरि, वेदांश,मनोज मौर्य,शुभम भोजवाल, गोविंद मोदनवाल,अमरेश सिंह, दिव्यांश , श्लोक, अंकित सोनी, प्रदीप चौरसिया, सूरज सोनी,प्रदीप ,रवि,आशीष उमर नसमेत अन्य वरिष्ठ व प्रमुख लोगों की सक्रिय सहभागिता रही दोनों दिन कौमुदी महोत्सव के आयोजन में। सफल संचालन रहा प्रधानाचार्य गणेशदेव पाण्डे का जबकि अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह व उपस्थित जनसमूह तथा नगर क्षेत्रवासियों के आभार ज्ञापित किया डॉ० परमेश्वर दयाल पुष्कर ने।





