Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रा.संवर्ग का एक प्रतिनिधिमंण्डल जिला सह संयोजक अशोक कुमार त्रिपाठी व इन्दूप्रकाश सिंह की अगुवाई मे जनपद के प्रभारीमंत्री एवं प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश चंद्र द्विवेदी से सर्किट हाउस मे मिल कर उनके पूर्व मे दिये गये बयान पर ऐतराज जताते हुए कोरोना काल मे सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 में दिवगंत शिक्षकों के अनुकम्पा राशि , मृतक आश्रित नियुक्ति व अन्य समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि शीघ्र ही दिवंगत शिक्षक व शिक्षिकाओं के आश्रितों को उनकी योग्यतानुसार नौकरी दी जाय। कोरोना काल मे काल कवलित भाई बहनो के परिवारों को पूर्ण आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कराते हुए उनके समस्त देयकों का शीघ्र भुगतान कराया जाए। महासंघ के द्वय सहसंयोजको ने कहां है कि हम सभी उन्हें किसी भी परिस्थिति मे बेसहारा नहीं छोड़ सकते। एक अन्य प्रमुख मांग के रूप मे शपथ पत्र के आधार पर जिस प्रकार स्नातक व प्रशिक्षण वालों का वेतन लगाया जा रहा है उसी आधार पर हाईस्कूल, इण्टर के सत्यापन न होने वाले नवनियुक्त शिक्षकों का भी वेतन लगाया जाय। वही यह भी मांग की गई कि एनपीएस कटौती धारकों को भी लेखा पर्ची दिया जाय । एनपीएस कटौती धारक शिक्षक साथियों को पता ही नही चल पा रहा है कि उनका पैसा कहां जा रहा है और सरकारी अंशदान का भी पता नही चल पा रहा है।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी समस्याओं को निस्तारित करने का आश्वासन दिया और कहा कि शिक्षकों की सभी परेशानियों पर सरकार संवेदनशील है एवं शिक्षकों के साथ है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिलाईकाई इस महामारी मे भी हर शिक्षक व उनके हर समस्या के समाधान के लिए कदम से कदम मिला कर खड़ी है चाहे वह शिक्षक शिक्षामित्र अथवा अनुदेशक या अन्य कर्मचारी ही क्यों न हों।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir