पंद्रह अगस्त से पहले अमृत सरोवर बांध पर बना शीला पट्ट हुआ ध्वस्त,
रायपुर सोनभद्र (Santesvar Singh)
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की धज्जियां उड़ाते ग्राम प्रधान शीला पट्ट का ध्वस्त होना अमृत सरोवर बांध निर्माण की गुणवत्ता को बयां करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत नंदना में बन रहा अमृत सरोवर बांध पूरी तरह से भ्रष्टाचार कि भेंट चढ गया है। सरकार के मंशा के अनुरूप हर अमृत सरोवर बांध पर पंद्रह अगस्त को ध्वजारोहण का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ था।उसी को ध्यान में रखते हुए समस्त ग्राम प्रधानों द्वारा अमृत सरोवर बांध पर गांधी चबूतरा शीला पट्ट का निर्माण कराया गया था।
अभी तक किसी भी अमृत सरोवर बांध का निर्माण कार्य समाप्त नहीं हुआ है। उससे पहले ही हल्की फुल्की आंधी पानी से शीला पट्ट का ध्वस्त होना कराए गए कार्यों की घटिया गुणवत्ता को दर्शाता है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक अमृत सरोवर बांध निर्माण हेतु पर्याप्त धन राशि उपलब्ध करवा रही है।
फिर भी प्रधान तथा पंचायत सचिवों की मिली भगत से सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार कि भेंट चढ़ जाती हैं। ऐसे में कोई भी सरकारी योजनाएं धरातल पर नहीं दिखाई देती है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित लोगो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।






