Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

भिखारीपुर में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से कुचलकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

वाराणसी से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

भिखारीपुर में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से कुचलकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

 

 

वाराणसी। भिखारीपुर क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक राकेश कुमार की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद कूड़ा गाड़ी का चालक फरार हो गया है। पुलिस ने 32 वर्षीय राकेश के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार राकेश एक प्लाईवुड कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे थे। घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गयी है। राकेश मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के मुरलीगंज के निवासी थे और यहां चांदपुर इलाके में किराये का मकान लेकर रहते थे। उनकी पत्नी और और बेटा दिल्ली में रहते हैं।

 

बताया गया कि दिल्ली में ही राकेश के बड़े भाई दीपक भी काम करते हैं। राकेश बाइक से शुक्रवार को चितईपुर से भिखारीपुर की ओर जा रहे थे। भिखारीपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के समीप उनकी बाइक की ऑटो से टक्कर हुई। उसी दौरान वह अनियंत्रित हुए और बगल से गुजर रही नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में घटनास्थल पर ही राकेश की मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों से पाकर समीप ही स्थित सुंदरपुर चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। राकेश की जेब से मिले आधार कार्ड और अन्य कागजात की मदद से पुलिस ने उनके भाई दीपक का नंबर खोजा और उन्हें हादसे की सूचना दी। पुलिस की सूचना पर दीपक दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।

 

वहीं, हादसे के बाद नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को खड़ा कर चालक भीड़ के बीच से निकल गया। पुलिस कूड़ा गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने पर राकेश के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir