Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल घोरावल में संविधान दिवस मनाया गया।

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल घोरावल में संविधान दिवस मनाया गया।

आम नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को संविधान में सुरक्षित है।
सोनभद्र
स्थानीय ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया।छात्रों को संविधान की स्थापना के साथ ही नागरिकों के कर्तव्यों और अधिकारों पर प्रकाश डाला गया।शनिवार को छात्रों ने विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के साथ झांकी निकाली।छात्रों को बताया गया कि 26 नवंबर को भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ जिसे 26 जनवरी के दिन लागू किया गया।पूर्व में इस दिवस को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता रहा।बाद में इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।संविधान की संरचना पूर्ण करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे।विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग पांडेय ने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।जिसमें भारत के आम नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित किया गया है।इसके अलावा आम नागरिकों के कर्तव्यों का भी बोध कराया गया है।इस अवसर पर मूलचंद त्रिपाठी,अमरेश चंद्र,अजय दुबे,अंबुज वर्मा,अब्दुल्ला,राजेश चौबे,कृष्णकांत तिवारी,राजेश कुमार,चंदों पांडेय,सीमा पांडेय,अनुप्रिया चौरसिया,आकांक्षा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir