Friday, August 21, 2026

राजातालाब थाना क्षेत्र के धांगड़बीर हनुमान मंदिर के समीप डिवाइडर से टकरा कर मोपेड सवार युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल,

वाराणसी से आशीष मोदनवाल पत्रकार

वाराणसी:रोहनिया/-राजातालाब थाना क्षेत्र के धांगड़बीर हनुमान मंदिर के समीप डिवाइडर से टकरा कर मोपेड सवार युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल,पुलिस ने भदवर स्थित एक निजी अस्पताल में कराया भर्ती उपचार शुरू गाड़ी व क्षतिग्रस्त मोबाईल फोन को लिया कब्जे में परिजनों को दिया घटना की सूचना अस्पताल पहुँचे परिजन।प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहता थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार केराकतपुर निवासी 28 वर्षीय मोपेड सवार पिंटू मोदनवाल पुत्र गोपाल जी मोदनवाल बुधवार दोपहर राजातालाब के तरफ से मोहनसराय जा रहा था कि जैसे ही वह धांगड़बीर हनुमान मंदिर के समीप पहुँचा ही था कि अनियंत्रित होकर मोपेड टीवीएस एक्सल डिवाइडर से टकरा गयी जिससे पिंटू का सर फट गया और रक्त रसाव होने लगा घटना की सूचना पाते ही मौके पर मय पुलिस बल पहुँचे उप निरीक्षक प्रशिक्षु सत्यजीत सिंह ने गम्भीर रूप से घायल युवक को निजी वाहन से भदवर स्थित एक निजी अस्पताल में कराया भर्ती और घटना की सूचना परिजनों को देते हुए क्षतिग्रस्त मोपेड व मोबाईल फोन को लिया कब्जे में परिजन पहुँचे अस्पताल जहाँ गम्भीर रूप से घायल युवक की उपचार चल रही है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir