
चंद अतिक्रमणकारियों को बचाने के लिए सैकड़ों किसानों की जमीन छीनना दुर्भाग्यपूर्ण।

किसान परिवार के लिए जीवन रेखा होती है जमीन- गिरीश पाण्डेय
सोनभद्र (Santesvar singh)
कलवारी रावर्रट्सगंज खलियारी राज्य मार्ग पहले नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के बीचों-बीच मुख्य मार्ग से जाने का प्रस्ताव था। पिछले साल इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने बाकायदा नापी करते हुए लोक निर्माण विभाग की जमीनों पर अतिक्रमण कर दुकान मकान बना चुके लोगों को नोटिस जारी कर दिया था। बाद में सरकारी जमीनों पर बाजार में कब्जा जमाने वाले व्यापारियों ने इसका विरोध किया तो सदर विधायक माननीय भूपेश चौबे की मध्यस्थता के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
अब जब नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले उप जिलाधिकारी सदर ने कलवारी रावर्रट्सगंज खलियारी राज्य मार्ग के निर्माण संबंध में बाईपास बनाने की बात करते हुए सर्वे का आदेश जारी कर दिया तो एक तरफ व्यापारियों में खुशी है तो किसानों को चिंता सताने लगी है जमीन अधिग्रहण को लेकर।
इस मामले को लेकर पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने ऐतराज जताते हुए उत्तर प्रदेश स्टेट हाइवे एथारिटी को पत्र लिखकर किसानों की जमीन अधिग्रहण ना करने की गुजारिश करते लिखा है कि किसानों की जीवन रेखा होती है उसकी जमीन। पैसा और हुकूमत के बल पर जमीनों का अधिग्रहण करके सरकार किसानों की जीवन रेखा समाप्त करने की कोशिश है अकारण बाईपास का निर्माण किया जाना।
गिरीश पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि चंद अतिक्रमणकारियों को बचाने के लिए सैकड़ों किसानों की जमीन अधिग्रहण करना सरकार का किसान विरोधी होने का प्रमाण है।





