कोरोना संक्रमण रोको अभियान चलाएगी कांग्रेस
सोनांचल में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा सैनिटाइजिंग
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को कांग्रेस जनों की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की रास्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी द्वारा उत्तर प्रदेश मे चलाये जा रहे “कोरोना संक्रमण रोको” अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई ।
शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशानुसार सोनांचल में न्यायपंचायत स्तर पर प्रत्येक गावों मे सैनिटाइजिंग का कार्य करते हुए लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचाव हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। वही जिले के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस सचिव राजन दुबे ने बताया कि सोनभद्र के प्रत्येक गांव में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करते हुए लोगों मे कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जनजागण अभियान चलाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गौंड़ ने की। इस मौके पर अरविंद सिंह, जगदीश मिश्रा, विमला देवी, इंजीनियर शिव प्रसाद, मो अरशद, आशीष शुक्ला, प्रदीप चौबे, बेबी सिंह, विनोद कुमार तिवारी, बद्री सिंह गोड, ब्रिजेश तिवारी, फैजान अहमद, राजबली पान्डेय, रुखसार नाज, राजकुमार केसरी, शंकर भारती, आशीष स्वरुप, मुन्ना भारती, देवेंद्र शर्मा, उषा सिंह, कैलाश, अंकित, विनोद कुमार पाठक, निगम मिश्रा, वंशीधर देव पांडेय सुनील तिवारी, रामचंद्र पनिका, राजेन्द्र प्रसाद, राम विलास पनिका, सईद खान, उमर रजा, साहिल गुप्ता, राकेश कुमार, विकास श्रीवास्तव, सौरभ यादव आदि लोग मौजूद रहे l




