Saturday, April 18, 2026

अमित चौहान ने पूर्व चेयरमैन के साथ मां शायर माता मंदिर में मत्था टेका।

अमित चौहान ने पूर्व चेयरमैन के साथ मां शायर माता मंदिर में मत्था टेका।

 

चन्दौली ब्यूरो/डीडीयू नगर स्थित अलीनगर में मां शायर माता मंदिर में अमित चौहान ने मां सरस्वती देवी चौहान पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद के साथ मां शायर माता मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों द्वारा अस्वस्थ चल रही सरस्वती देवी चौहान के लिए शायर माता से प्रार्थना कर उनके स्वास्थ के लिए मंगलकामना की गईं तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा यह स्मरण किया गया कि जब सरस्वती देवी चौहान नगर चेयरमैन थी तो कई लाख रूपये खर्च कर नगरपालिका द्वारा इस मंदिर का सुंदरीकरण कराया था ।

उसके बाद उपस्थित वार्ड वासियों के बीच एक गोष्ठी का आयोजित किया गया जिसमे

अमित चौहान ने कहा कि आगामी होने वाले नगर पालिका परिषद चुनाव में अगर पार्टी द्वारा कोई जिम्मेदारी मिलती हैं तो आप सभी से अपने लिए सहयोग की अपेक्षा करता हूं।

जिस प्रकार पूर्व में मां सरस्वती देवी चौहान ने अपने कार्यकाल में आप लोगों को अपना विशेष योगदान दिया था और जानता की मूल भूत आवश्यकताओं के पूर्ति के लिए राज सरकार उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जनता हित में कार्य किया था। उसका ध्यान रखते हुए मै अब मां के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाना चाहता हूं आप सभी अपना आशीर्वाद दे।

इस अवसर पर श्रवण कुमार प्रधान, जोगी चौहान, राजेश योगी, जितेंद्र कुमार गुप्ता,कई नाम चीन डाक्टर,पूर्व सभासद, और अधिकमात्र में वार्डवासी उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir