Thursday, February 26, 2026

जनपद के समस्त तहसीलों पर आयोजित किया गया “सम्पूर्ण सामाधान दिवस”

जनपद के समस्त तहसीलों पर आयोजित किया गया “सम्पूर्ण सामाधान दिवस”

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से तहसील रॉबर्ट्सगंज पर सम्पूर्ण सामाधान दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनता की समस्याएं।

शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

सोनभद्र (विनोद मिश्र)

 

 

आज शनिवार को जनपद के समस्त तहसीलों पर “सम्पूर्ण सामाधान दिवस” का आयोजन किया गया । सम्पूर्ण सामाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र, चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील रॉबर्ट्सगंज पर जन शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित करते हुए राजस्व सम्बन्धित शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये । इस मौके पर उप जिलाधिकारी रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें । इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir