Saturday, April 18, 2026

भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार हुआ स्वागत युवाओं को रोजगार देने मे केंद्र व प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर फेल –अजय राय

भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार हुआ स्वागत
युवाओं को रोजगार देने मे केंद्र व प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर फेल –अजय राय
सोनभद्र (विनोद मिश्र)
तय कार्यक्रम के तहत आज भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को मुख्यालय पहुंचते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू से यात्रा की शुरुवात किया। यात्रा को बढ़ौली चौराहे पर पहुचने पर सैकड़ो की तादाद में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे क़े नेतृत्व में पूर्व विधायक अजय राय का स्वागत किया, और जगह जगह युवा कांग्रेस, सेवादल, और आमजनता ने स्वागत किया।
इस दौरान एक सभा को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि बीजेपी सरकार में ब्यापारी सबसे ज्यादा परेशान और हताश है।गस्त के नाम पर परेशान किया जा रहा है। किसानों को खाद बीज की समस्याएं है। युवाओं को रोजगार देने में फेल है बीजेपी सरकार। कांग्रेस सरकार में तमाम कल कारखाने लगाए लेकिन बीजेपी सरकार केवल उसे बेचने का काम किया।यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खा ने कहा कि बीजेपी सरकार में केवल नफरत फैलाया जा रहा है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।प्रदेश महासचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अब गांव गांव शहर की तरफ बढ़ गया हैं। राहुल गांधी की तरफ जनता आशा भारी निगाह से देख रही है।महिला जिला अध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है। जनपद में कल कारखाना होने के बाद भी जनपद के युवा बेरोजगार है।
पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लोगो का भारी समर्थन और सहयोग मिल रहा है।जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड व सेवादल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अजय राय के नेतृत्व यात्रा में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। पूर्व पीसीसी सदस्य राजेश द्विवेदी व हाजी नूरुद्दीन खान ने पार्टी को सिख देते हुए कहा कि जिस उम्मीद से राहुल गांधी प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय गांव गांव शहर शहर यात्रा के माध्यम से जनता को जो संदेश दे रहे हैं अगर इमानदारी से मेन बॉडी के लोग लग जाएं परिवर्तन तय है केवल चुनाव में लाभ पहुंचाने वाले लाभ लेने वाले आज संगठन से दूर हो गए हैं ऐसे लोगों को कार्यालय आने से वंचित रखना चाहिए लेकिन ऐसा होता नहीं? अभी चुनाव आ जाएगा तो कुछ लोग बरसाती मेंढक की तरह टपक जाएंगे, लाभ लेकर कभी अपना चेहरा दिखाना वाजिब नहीं समझते। प्रदेश कमेटी को चाहिए मेन बॉडी के छोड़ कांग्रेस में जो भी प्रकोष्ठ विभाग है उन लोगों पर भरोसा करके जिम्मेदारी सौंपकर काम लेना चाहिए ।चुनाव में भी इन से काम लेना चाहिए लेकिन चुनाव में इन लोगों को किनारे करके चुनाव लड़ा जाता है जिसका नतीजा पूर्व विधानसभा में देखने को मिला उक्त मौके पर वसीम अंसारी,राजेश द्विवेदी, बब्बू तिवारी, जगदीश मिश्रा,नीरज त्रिपाठी,शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे, सेवादल जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक, यूवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित चौबे, नुरूदीन खा , गोपाल पाठक लवकुश केशरी, सद्दाम हुसैन, आकृति निर्भया,शैलेन्द्र चौबे, मृदुल मिश्रा सहित हजारों लोग शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir