Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जनपद के 80 ग्राम पंचायतों में ग्राम समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

जनपद के 80 ग्राम पंचायतों में ग्राम समाधान दिवस का हुआ आयोजन।
ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण ग्राम समाधान दिवस के माध्यम से किया जा रहा है सुनिश्चित-जिलाधिकारी।
ग्राम समााधान दिवस में प्रशासन गाॅव की ओर कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ-जिलाधिकारी।
सोनभद्र (विनोद मिश्र)
ग्राम समाधान दिवस में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया यह कार्यक्रम 19 से 25 दिसंबर तक चलाया जाना है जिसमे लोगो की समस्या सुन कर उसका निस्तारण किया जाना है। आज जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने विकास खण्ड दूद्धी के दुरूह ग्राम पंचायत हथवानी में जन चैपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जिलाधिकारी के समक्ष गांव पंचायत के लोगों ने मुख्य रूप से बिजली की बिल, स्कूल, सड़क एवं पेयजल की समस्या उठाई जिसका तत्काल निस्तारण के लिए जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल गांव में कैंप लगाकर बिल सुधारने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत में एनम सेंटर निर्माण का भी निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत में आने वाले सड़क खराब होने पर सड़क को मरम्मत हेतु निर्देश संबंधित को दिया गया तथा ग्राम पंचायत स्कूल व पंचायत भवन पर कार्य हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत में सरिता देवी का आवास देखा गया जिसमें ईट की गुणवत्ता खराब पाई गई जिस पर सचिव को निर्देशित किया गया कि इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं। बैगा और चेरो जाति के बन रहे आवासों में गौशाला से जिनके पास गाय नहीं है उनको भी गाय उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया जिससे कि वह गाय को पाले एवं दूध का लाभ ले सके सकें। ग्राम समाधान दिवस में तहसीलदार दुद्धी विशाल सिंह जिला पंचायत अधिकारी सोनभद्र अनिल केसरी डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम प्रधान, सचिव, एडीओ पंचायत तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
————————————
जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।
ग्राम पंचायत हथवानी में आयोजित ग्राम समाधान दिवस में ग्रामीणों की समस्याओं सुन समस्या का समाधान करते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व उपस्थित अन्य अधिकारी । हथवानी के प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षण कार्य, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह।
दुद्धी ब्लाक के पंचायत भवन हथवानी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, इस दौरान परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने, ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir