Saturday, April 18, 2026

नोडल की अनुपस्थिति में समाधान दिवस महज खाना पूर्ति- नीरज तिवारी

नोडल की अनुपस्थिति में समाधान दिवस महज खाना पूर्ति- नीरज तिवारी
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
जहाँ एक ओर जिलाधिकारी सोनभद्र की पहल सरकार आपके द्वार (समाधान दिवस)की चारों ओर सराहना हो रही है वहीं राबर्ट्सगंज ब्लाक के करारी ग्राम पंचायत में आज सोमवार को होने वाली पूर्व निर्धारित समाधान दिवस में ग्राम पंचायत से सम्बंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे किन्तु जिस उद्देश्य हेतु समाधान दिवस की रूपरेखा तय की गई उसको पलीता कोई और नही स्वयं नोडल (कृषि अधिकारी) ही लगा रहे।ऐसे में ग्रामवासियों की समस्याएं जस की तस बनी रही।जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गयी।कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज तिवारी ने कहा कि ग्राम पंचायत में समाधान दिवस में सम्बंधित अधिकारी और ग्रामीण तो मौजूद रहे लेकिन कार्यक्रम के मुखिया रहे नोडल कृषि अधिकारी ही गायब रहे ऐसी स्थिति में समाधान दिवस पर महज खाना पूर्ति कर ग्रामीणों को वापस जाना पड़ा।इस मौके पर ग्रामीणों के साथ साथ पंचायत के सभी प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir