ग्रामसभा बंदेपुर में लेखपाल कानूगो तथा ग्राम प्रधान की मिलीभगत से किया जा रहा है एसडीएम के आदेशों का उल्लंघन

आज दिनांक 23 दिसंबर 2022 को ग्राम सभा बंदेपुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश मैं चक मार्ग की पैमाइश करने के लिए लेखपाल धर्मपाल तथा कानूगो जय प्रकाश के द्वारा जमीन का पैमाइश किया गया पैमाइश किसानों की उपस्थिति यह पैमाइश किया गया पैमाइस के समय (कैलाश,राजेश,कमलेश,रामशेवक,दीपक) किसानों ने आपत्ति जताई फिर भी कानुगो किसानों को संतुष्ट नहीं कर पाए किसानों के पास आपत्ति का पुख्ता सबूत भी है जिसमें एसडीएम के आदेश अनुसार किसान कमलेश जिसे 760 कड़ी जमीन होने चाहिए
फिर भी मौके पर लेखपाल साहब ने किसानों को 740 कड़ी ही दिए जबकि किसानों की जमीन पहले से ही कम है जब की किसानों द्वारा कहा जा रहा है कि पैमाइश के बगल में रामराज 17 कड़ी अधिक जमीन दिया जा रहा है किसान कमलेश जिसकी जमीन पहले से ही कम है लेखपाल कानूगो एवं ग्राम प्रधान की मिलीभगत से रामराज जिसकी जमीन पेपर के अनुसार 150 कड़ी है लेकिन उन्हें 167 कड़ी दिया जा रहा है।
*Up 18NEWS से शुभम वर्मा की रिपोर्ट*





